अररिया में संविधान दिवस के अवसर पर अररिया कॉलेज परिसर में नेहरू युवा केंद्र द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में संविधान के प्रति जागरूकता फैलाना और उनके भीतर संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री सान्याल कुमार और अररिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक पाठक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य वक्ता श्री आकाश राज और डॉ मुकेश कुमार सिन्हा ने संविधान की महत्ता, इसके मूल तत्व, और युवाओं की जिम्मेदारियों पर गहन चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना के पाठ और दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ किया गया। इसके बाद वक्ताओं ने भारतीय संविधान की विशेषताओं, जैसे स्वतंत्रता, समानता, और न्याय के आदर्शों पर प्रकाश डाला।
युवाओं में लोकतंत्र के प्रति आस्था और जिम्मेदारी को मजबूत करने के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं और प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि श्री सान्याल कुमार, प्रधानाचार्य डॉ अशोक पाठक और अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम का सफल संचालन नेहरू युवा केंद्र की ओर से धीरज पांडे और बिट्टू पांडे और अररिया कॉलेज के कन्हैया मिश्रा ने किया। इस कार्यक्रम में अररिया कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।